Jun 05 2026 / 6:53 AM

आईपीएल बिना दर्शकों के भी कराया जा सकता है: हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली। भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होने का विकल्प खुला होना चाहिए। हार्दिक ने दिनेश कार्तिक के साथ इंस्टाग्राम चैट में कहा कि दर्शकों के बिना यह अलग तरह का अनुभव होगा हमें (आईपीएल में) दर्शकों से भरे स्टेडियम में खेलने की आदत है।

उन्होंने कहा, मैंने रणजी ट्राफी में बिना दर्शकों के खेला है। अगर बिना दर्शकों के आईपीएल होगा तो यह अच्छा विकल्प होगा। कम से कम लोगों का घर में रहते हुए मनोरंजन होगा। इस मौके पर हार्दिक के साथ क्रुणाल पंड्या भी मौजूद थे जो आईपीएल पर उनकी बात से सहमत दिखे।

हार्दिेक ने ‘कॉफी विद करण’ टेलीविजन कार्यक्रम में हुए विवाद पर पूछे जाने पर कहा कि हल्के अंदाज में कहा कि उन्हें कॉफी का वह कप महंगा पड़ा। हार्दिक ने कहा, मैं कॉफी नहीं पीता हूं, मैं ग्रीन टी पीता हूं। मैंने केवल एक बार कॉफी पी और मेरे लिए बहुत महंगी साबित हुई।

Share With

मध्यप्रदेश