Sep 23 2026 / 10:23 PM

जनता कर्फ्यू: पीएम मोदी की देशवासियों से अपील- कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर आज पूरा देश जनता कर्फ्यू के समर्थन में उतर रहा है। सुबह 7 बजे से देशभर में जनता कर्फ्यू की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। रविवार सुबह उन्होंने दोबारा ट्वीट किया कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं।

शनिवार को प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।

पीएम मोदी ने आगे कहा, कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।

Share With

मध्यप्रदेश