Sep 25 2026 / 9:00 AM

जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने गोलियों से भूना

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसी टीवी सामने आया है। गोगामेड़ी के साथ गार्ड अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश की भी मौत हो गई है।

वहीं, रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर ली सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। आज दोपहर करीब पीने दो बजे दिनदहाड़े गोगामेड़ी जब अपने घर में थे, तभी बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं और भाग निकले। घायल करणी सेना के प्रमुख गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद रहे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोगामेड़ी के चार गोली लगी। जयपुर के श्याम नगर में जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। 3 बदमाश दोपहर करीब 1:30 से 145 बजे के बीच उनके घर पहुंचे। कमरे के अन्दर सोफा पर बैठकर गोगामेड़ी से बात करने लगे और कुछ देर बाद उठे और फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान गार्ड ने गोगामेड़ी के बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग की। भागने से पहले एक बदमाश ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी। गार्ड ने भी जवाबी गई फायरिंग की जिसमे हलवार बदमाश नवीन की भी मौत हो गई।

फायरिंग के बाद भाग रहे दो हमलावरों ने एक कार को लूटने का प्रयास किया तो ड्राइवर कार को भगा ले गया। इसके बाद हमलावरों ने पीछे से स्कूटी से आ रहे सवार अमित को गोली मारकर घायल कर दिया और स्कूटी लेकर भाग गए। सूचना मिलते ही श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

Share With

मध्यप्रदेश