Sep 23 2026 / 10:23 PM

मध्यप्रदेश सियासी संकट: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, कमलनाथ सरकार को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में सरकार बनाने को लेकर सियासत में अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल फ्लोर टेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से कोई मौजूद नहीं होने के कारण कल सुबह 10:30 बजे सुनवाई होगी। कमलनाथ सरकार का पक्ष जानने के लिए सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भेज दिया है।

बतादें कि शिवराज सिंह चौहान समेत 9 विधायकों ने विधानसभा स्थगित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। भोपाल में सोमवार को फ्लोर टेस्ट को लेकर काफी गहमागहमी रही। सुबह विधानसभा की कार्यवाही राज्यपाल के भाषण से हुई, राज्यपाल ने एक मिनट में भाषण दिया और चल दिए।

इसके बाद स्पीकर ने 26 मार्च तक कोरोना के नाम पर विधानसभा स्थगित कर दी। जिसके बाद बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। साथ ही सभी 106 बीजेपी विधायकों की राजभवन में परेड कराई। शाम होते-होते राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने को कहा और रात होते-होते कमलनाथ राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।

राज्यपाल से मिले कमलनाथ
राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को हर सूरत में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कल फ्लोर टेस्ट नहीं होता है तो हम मान लेंगे की आपकी सरकार के पास बहुमत नहीं हैं। वहीं कल देर रात मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंचे।

Share With

मध्यप्रदेश