Jan 17 2026 / 11:47 AM

महाराष्ट्र: राज्यपाल से मिले देवेंद्र फडणवीस, सरकार बनाने से किया इंकार

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने से इंकार कर दिया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा को बड़े दल के तौर पर सरकार बनाने के लिए न्यौता दिया था, लेकिन शिवसेना का समर्थन नहीं मिलने की वजह से भाजपा ने रविवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार नहीं बनाने का संदेश दे दिया।

बता दें कि भाजपा ने शिवसेना और आरपीआई के साथ मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन 24 अक्टूबर को परिणाम आने के बाद शिवसेना के मुख्यमंत्री को लेकर ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर अड़े रहने की वजह से सरकार बनाने की राह प्रशस्त नहीं हो पाई।

राज्यपाल ने बड़े दल के तौर पर भाजपा को सरकार बनाने का पहले न्यौता दिया था, लेकिन शिवसेना का समर्थन हासिल करने में नाकामयाब रहने की वजह से रविवार को देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने राज्यपाल कोश्यारी को जाकर सरकार नहीं बनाने की जानकारी दी।

Share With

मध्यप्रदेश