Sep 25 2026 / 1:29 AM

गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से गई कई लोगों की जान, खबर लिखे जानें तक निकाली गईं 78 लाशें

गुजरात के मोरबी क्षेत्र के मच्छू नदी में केबल ब्रिज गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उच्च अधिकारियों को हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए

मोरबी (अहमदाबाद) वि.प्र.: गुजरात के अहमदाबाद के समीप मोरबी में रविवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। मोरबी में केबल पुल टूटने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। खबर लिखें जाने तक 78 से ज्यादा लाशें नदी से निकाली जा चुकी हैं। घटना में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बताया जा रहा है की 100 से ज्यादा लोग लापता है। सैकड़ों लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। मच्छु नदी पर बने पुल पर घटना के समय सेकडो श्रद्धालु मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप सा मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुल जर्जर हो चुका था, पांच दिन पहले ही इसे फिर से मरम्मत के बाद लोगों के लिए खोला गया था।

मोरबी की मच्छु नदी पर बना यह ब्रिज काफी पुराना

इस ऐतिहासिक ब्रिज का निर्माण महाराजा वाघजी ठाकोर ने 1887 में कराया था। इस पुल की कुल लंबाई 765 फुट और चौड़ाई साढ़े चार फुट की है। लोगों का कहना है कि महाराजा महल से राज दरबार जाने के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते थे। तीन दिन पहले खुला यह ब्रिज पिछले सात महीने से रेनोवेशन के लिए बंद था। दीवाली की छुट्टी के चलते इस पर बड़ी संख्या लोग घूमने पहुंचे थे।

मोटर पंप से निकाला जा रहा पानी, गाद से हो रही है परेशानी

घटना स्थल पर पहुंचे बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदरियापानी ने बताया कि नदी के पानी को बाहर निकालने के लिए मोटर पंप से पानी निकाला जा रहा है लेकिन नदी में बहुत ज्यादा गाद है जिसके चलते काफी परेशानी आ रही है। NDRF और SDRF का बचाव दल काम कर रहा हैं। रात के समय अंधेरा होने से राहत कार्य में परेशानी आ रही है।रिनोवेशन में विशेष निर्माण सामग्री का हुआ है इस्तेमाल

दो करोड़ रुपये पुल की मरम्मत में हुए। 15 साल के लिए ओरेवा ट्रस्ट को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसमें रखरखाव का खर्च शामिल था। जिम्मेदारों का कहना है की विशेषज्ञों ने पुल की मरम्मत के लिए भी विशेष सामग्री मंगवाकर यह काम किया था।

गुजरात सीएम ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, ‘मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज गिरने की त्रासदी से मुझे गहरा दुख हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देगी।

पीएम ने सीएम से की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की।

उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।मृतक के परिवारों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुए हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

गुजरात के गृहमंत्री का दावा 150 लोग डूबे गुजरात गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि ओर्बी केबल ब्रिज ढहना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। शाम करीब साढ़े छह बजे मोरबी में पुल ढह गया। इस हादसे में लगभग 150 लोग नदी में डूब गए। महज 15 मिनट में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कलेक्टर, जिला एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस ने राहत कार्य शुरू कर दिया।

Share With

मध्यप्रदेश