Sep 16 2026 / 6:03 PM

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा 1 के वार्ड 10 को मिलेगी 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 10 को 1 करोड़ 36 लाख के 9 विकास कार्यों की सौगात देते हुए 10 स्थानों पर किया जनता से सीधा जनसंवाद
10 फरवरी को पूज्य दादाजी स्व शंकर दयाल जी की पुण्यतिथि पर एम्बुलेंस जनता के लिए महाराणा प्रताप अस्पताल को सौंपेंगे – आकाश विजयवर्गीय
कल रविवार को विधानसभा 1 के वार्ड 10 को देंगे 3 करोड़ के 9 विकास कार्यों की सौगात, 7 स्थानों पर करेंगे जनसंवाद
जनसंवाद के दौरान लोगों की समस्या सुन तुरंत मौके पर उपलब्ध अधिकारियों के दे रहे निर्देश
समस्या को सुन उसके समाधान की मॉनिटरिंग के लिए दौरे में टीम चल रही साथ
लोकार्पण भूमिपूजन तो बस एक बहाना है, क्षेत्रीय जनता से मिलने का – आकाश विजयवर्गीय

इंदौर। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 7 फरवरी शनिवार को विधानसभा 1 के वार्ड 10 का दौरा कर 1 करोड़ 36 लाख के 9 विकास कार्यों की सौगात देते हुए 10 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।

आज दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ आकाश विजयवर्गीय का दौरा कार्यक्रम रात 9 बजे तक रहा जारी। कल फिर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए गए हैं और शेष कार्यों को निश्चित समयावधि में जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। आकाश विजयवर्गीय रविवार 8 फरवरी को वार्ड 10 में 3 करोड़ के 9 विकास कार्यों की सौगात देने के साथ 7 स्थानों पर जनसंवाद करेंगे।

मूलभूत सुविधाओं से होगा क्षेत्र का विकास

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें माननीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीयजी ने जनसंवाद का आदेश दिया है इसलिए हम आपके पास आए हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश क्षेत्र में पूर्ण हो चुके या चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ जो कार्य बचे हुए हैं उनको योजनाबद्ध तरीके से शीघ्र पूर्ण करना है। हमने प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेकर उनको पूर्ण किया है। हम आपके पास आपसे मुलाकात करने और आपकी समस्याओं को जानने के लिए आए हैं। आपने हमे पहले भी आशीर्वाद दिया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी आपका आर्शीवाद इसी तरह मिलता रहेगा। हमारे कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनसाधारण की समस्याओं की जानकारी लेकर उनको अधिकारियों के सहयोग से हल करने की कोशिश करते रहते हैं। हम सभी को मिलकर इस क्षेत्र को समस्या मुक्त करना है। इससे पहले हम वार्ड 17 का दौरा कर चुके हैं और आज और कल वार्ड 10 में लोगों से जनसंवाद करेंगे। हमारा एक ही उद्देश है कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलती रहे।

आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि क्षेत्र के लोग पिछले कुछ समय से बाणगंगा स्थित महाराणा प्रताप अस्पताल के लिए एंबुलेंस की मांग कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की मांग को पूरी करते हुए हम हमारे दादाजी स्व. श्री शंकरलालजी विजयवर्गीय की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि 10 फरवरी को शिवधाम में एंबुलेंस जनता को समर्पित करेंगे। जनसंवाद के दौरान शहर कांग्रेस महामंत्री सुरेश यादव ने अपने निवास पर आकाश विजयवर्गीय का हार-फूलों से स्वागत कर जलपान करवाया।

1 करोड़ 36 लाख के विकास कार्यों की मिली सौगात

विकास कार्यों के क्रम में फ्रीगंज में 3 लाख की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण, 19.5 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, सुभाष कॉलोनी में 3.25 लाख की लागत से बोरिंग लाइन डालने के कार्य का लोकार्पण, 15 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन निर्माण कार्य का लोकार्पण, जय हिंद नगर में 2 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का लोकार्पण, 8 लाख की लागत से स्नान घर निर्माण कार्य का लोकार्पण, 15 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 3.85 लाख की लागत से उद्यान में झूला, चकरी एवं ओपन जिम स्थापना कार्य का भूमिपूजन, बदल का भट्ठा में 10 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, विशाल नगर में 3.25 लाख की लागत से बोरिंग कार्य का लोकार्पण, दुर्गा पटेल की चाल में 3.25 लाख की लागत से बोरिंग कार्य का लोकार्पण, छोटी कुम्हार खाड़ी में 10 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन निर्माण कार्य का लोकार्पण, महेश यादव नगर में गली क्रमांक 2 में 10 लाख की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 10 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, गली नंबर 5 में 10 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन निर्माण, कुष्ठ आश्रम में 10 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

क्षेत्रवासियों से किया जनसंवाद

जनसंवाद की प्रक्रिया में फ्रीगंज, सुभाष कॉलोनी, जय हिंद नगर, बादल का भट्ठा, प्रयागेश्वर शिव मंदिर, विशाल नगर, दुर्गा पटेल की चाल, लक्ष्मी नगर, स्टेशन रोड, प्रजापति धर्मशाला, छोटी कुम्हार खाड़ी, कमेटी हॉल, महेश यादव नगर, गली नम्बर 2 एवं गली नम्बर 3 में जनसंवाद किया।

वार्ड में पहुंचने पर आकाश विजयवर्गीय का कई स्थानों पर क्षेत्रवासियों से हार-फूल, ढोल एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष , भाजपा नेता ऋषभ संतोष सिंह गौर, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर निगम, विद्युत विभाग, एवं पुलिस दल मौजूद था।

Share With

मध्यप्रदेश