Sep 23 2026 / 10:22 PM

जन औषधि दिवस पर बोले मोदी- कोरोना की अफवाहों से बचें, नमस्ते करने की आदत डालें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जनऔषधि दिवस के अवसर पर वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से देश के कई जनऔषधि केंद्रों के पर लोगों से संवाद किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कोराना वायरस को लेकर मैं सभी से प्रार्थना करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाह से बचे। कोई भी दिक्कत और परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। पूरी दुनिया ने आजकल नमस्ते की आदत डाल रही है। हमें भी हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर भारतवासी के स्वास्थ्य के लिए हम चार सूत्रों पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना यानी पीएम-बीजेपी, इसी की एक अहम कड़ी है। ये देश के हर व्यक्ति तक सस्ता और उत्तम इलाज पहुंचाने का संकल्प है। मुझे बहुत संतोष है कि अब तक 6 हजार से अधिक जनऔषधि केंद्र पूरे देश में खुल चुके हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस योजना की वजह से पहले की तुलना में इलाज पर खर्च बहुत कम हो रहा है। मुझे बताया गया है कि अभी तक पूरे देश में करोड़ों गरीब और मध्यम वर्ग के साथियों को 2000-2500 करोड़ रुपए की बचत जनऔषधि केंद्रों के कारण हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि यह एक योजना को सेलिब्रेट करने का दिवस नहीं है।

यह उन लाखो लोगों से जुड़ने का एक प्रसंग है, जो इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कोरोना वायरस का भी जिक्र किया और कहा कि आज पूरी दुनिया नमस्ते कर रही है। हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने की आदत डालें। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) सस्ता इलाज उपलब्ध कराने का संकल्प है।

Share With

मध्यप्रदेश