खातेगांव मंडी में हुए मुहूर्त के सौदे
खातेगांव! कृषि उपज मंडी समिति खातेगांव में शनिवार को मंडी प्रांगण मे मुहूर्त कार्यक्रम मंडी समिति एवं व्यापारियो द्वारा आयोजित किया गया। मुहूर्त में क्षेत्रिय विधायक आशीष शर्मा, मंडी सचिव रामभरोस घोषवाल, मण्डी कर्मचारीगण एवं व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सेठी, विजयकुमार गर्ग, दीपक महाजन, संजय अग्रवाल, कलश बाकलीवाल, गजेन्द्र सेठी, मोहित जैन, आशीष गोयल, कचरूलाल राठौर, जगदीश अग्रवाल, मनीष बज, गोपाल गोयल एवं समस्त मंडी व्यापारियो एवं कर्मचारियों की उपस्थिति मे मुहूर्त नीलामी का शुभारंभ मंडी प्रांगण स्थित भाग्येश्वर बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी की पूजा अर्चना कर व्यापारियों को साल श्रीफल एवं साफा बांधकर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात मुर्हत से कृषि उपज की नीलामी की गई। जिसमे कृषक ऋिषीराज पाड़ियादेह की कृषि उपज सोयाबीन 7171.25 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से फर्म प्रकृति ट्रेडर्स द्वारा क्रय की गई एवं कृषि उपज गेहूँ 3751.25 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से फर्म प्रजल इंटरप्राईजेस द्वारा क्रय की गई एवं कृषक श्री महैश खातेगांव की कृषि उपज चना 4511.25 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से फर्म वर्धमान दालमील द्वारा क्रय की गई एवं कृषक श्री ऋिषीराज की कृषि उपज मूंग 9151.25 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से फर्म पवनकुमार दीपककुमार द्वारा क्रय की गई । साथ ही सचिव रामभरोस घोषवाल द्वारा कृषको एवं व्यापारियो , हम्माल / तुलावटीयो को आभार व्यक्त कर मंडी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन रहे एवं कृषको से अपील की गई कि वे अपनी कृषि उपज साफ एवं स्वच्छ करके मंडी में विक्रय हेतु लावें। जिससे उनको उचित मूल्य मिल सके तथा कृषक बंधु अपनी कृषि उपज का नगद भुगतान प्राप्त करें।
