Sep 23 2026 / 10:22 PM

निर्भया केस: कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, 20 मार्च सुबह 5.30 बजे होगी फांसी

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों के खिलाफ 20 मार्च सुबह 5.30 बजे के लिए डेथ वारंट जारी किया है। एक अर्जी में अदालत से नया डेथ वारंट जारी करने की गुजारिश की गई थी। निर्भया के दोषी पवन की दया याचिका बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी थी।

इसके साथ ही चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो गए और उनका फांसी पर चढ़ना तय हो गया था। नया डेथ वॉरंट जारी होने पर निर्भया के परिजनों ने खुशी जाहिर की। वहीं, निर्भया के गुनहगारों के वकील एपी सिंह नाखुश दिखे। गुनहगारों के वकील एपी सिंह ने कहा कि आज चौथा डेथ वॉरंट जारी हुआ है।

2013 में चारों दोषियों को फांसी दी गई। फिर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने फांसी दी। इसके बाद पुनर्विचार याचिका में चारों गुनहगारों को फांसी दी गई। फिर क्यूरेटिव पिटिशन जब खारिज हुई तब फांसी दी गई। दया याचिका खारिज हुई तब फांसी दी गई। तीन बार और फांसी दे चुके हैं। मैं जानना चाहता हूं कि आप कितनी बार फांसी दोगे।

Share With

मध्यप्रदेश