Jun 05 2026 / 2:09 AM

पाक क्रिकेटर उमर अकमल पर लगा तीन साल का प्रतिबंध

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को क्रिकेटर उमर अकमल को ऐंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उन पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया। अकमल के खिलाफ पीसीबी की अनुशासनात्मक समिति मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच कर रही थी।

पीसीबी ने ट्वीट किया, उमर अकमल पर अनुशासनात्मक पैनल के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) फजल-ए-मीरन चौहान की ओर से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

उन पर बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता की धारा 2.4. 4 के तहत फरवरी में हुए दो मामलों के तहत आरोप लगाए गए। दोनों मामले पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल से जुड़े हैं। अकमल ने पिछले महीने ही इन आरोपों के खिलाफ अपील नहीं करने का फैसला किया था।

उसके बाद मामला अनुशासन समिति को सौंप दिया गया था जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन पर छह महीने या एक साल का प्रतिबंध और जुर्माना लगाया जाएगा।

Share With

मध्यप्रदेश