होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। चीन से फैला कोरोना वायरस अब भारत में भी पैर पसरा चुका है। भारत में अब तक इसके 18 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार अलर्ट पर है। वहीं, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के चलते होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘दुनियाभर के एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कोरोना वायरस (COVID-19) को फैलने से रोकने के लिए कि किसी बड़े स्तर पर कोई प्रोग्राम न किया जाए, ज्यादा लोगों को एक जगह एकत्रित न किया जाए। इसलिए इस साल मैंने फैसला किया है कि मैं किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लूंगा।
बता दें कि, कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में केविड-19 (COVID-19) के संक्रमण की संख्या 21 हो गई है। पहले छह मामलों की पुष्टि हुई थी। फिर मंगलवार को भारत दौरे पर आए इटली के 21 नगारिकों में से 14 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
उनके साथ रहे एक भारतीय के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबर हैं। वहीं, नोएडा में कोरोना वायरस के संदेह में तीन बच्चों समेत जिन छह लोगों के नमूने लिए गए थे, उनकी जांच नेगेटिव पाई गई है।
