Sep 23 2026 / 10:23 PM

पीएम मोदी के संबोधन से पहले लॉकडाउन की अफवाह, PMO ने किया खंडन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के तमाम देशों के साथ साथ भारत में भी मरीजो की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। इसी को लेकर पीएम मोदी ने आज रात आठ बजे राष्ट्र संबोधन करने का ऐलान किया है। लेकिन उनके संबोधन से पहले ही अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। संबोधन से कुछ घंटे पहले कहा जाने लगा कि देश में लॉकडाउन होने वाला है।

हालांकि इस मामले पर पीएमओ ने सफाई देते हुए सिरे से इसका खंडन कर दिया है। पीएमओ द्वारा ये साफ कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे अपने संबोधन में लॉकडाउन जैसी कोई घोषणा नहीं करने वाले हैं। बता दें कि अभी तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 178 हो गई है। साथ ही अब तक इससे 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस मामल को लेकर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने भी ट्वीट किया है, उन्‍होंने साफ तौर पर लिखा है, कुछ मीडिया इस तरह की खबरें चला रहा है कि पीएम मोदी देश में लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन यह सूचना गलत है। इसके जरिये लोगों के मन में भी आशंकाएं उत्‍पन्‍न हो रही हैं।

Share With

मध्यप्रदेश