Sep 20 2026 / 10:47 AM

इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर गंभीर सड़क हादसा

मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी धार का प्रवास छोड़कर इंदौर पहुंचे, पांच अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले
मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने कहा- घायलों के इलाज का खर्चा उठाएगी मध्य प्रदेश सरकार
घायलों से मुलाकात कर जानी स्थिति, परिजनों को ढांढस बंधाया

इंदौर। इंदौर के व्यस्ततम एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने शहर को हिलाकर रख दिया। एक ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले गया। इसमें दो नागरिकों का असमय निधन हो गया। कुछ नागरिक घायल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी अपने धार जिले के प्रवास को छोड़कर तुरंत इंदौर के लिए रवाना हुए।

इस बीच उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश प्रदान किए। इंदौर पहुंचकर वे उन सभी अस्पतालों में पहुंचे, जहां घायल नागरिकों को भर्ती किया गया है। यहां घायल नागरिकों से उन्होंने मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो। सभी घायलों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने कहा कि घटना से मन द्रवित है। हर घायल को पूरा और बेहतर इलाज मिले, यह सुनिश्चित किया है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

  • अधिकारियों से की चर्चा
    घटना को लेकर मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने इंदौर पुलिस कमिश्नर एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर पूरी जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
  • यहां पहुंचे श्री विजयवर्गीय
    मंत्री श्री विजयवर्गीय जी धार से सीधे इंदौर आए और अस्पतालों का दौरा किया। इस अवसर पर वे गीतांजलि अस्पताल, भाटिया अस्पताल, वर्मा अस्पताल, अरबिंदो अस्पताल और भंडारी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों से बातचीत कर समुचित उपचार के निर्देश दिए।
Share With

मध्यप्रदेश