पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हुए कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हुए कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे थे और अब वह खुद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा परीक्षण नहीं हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। इंशाअल्लाह..।
