Jan 23 2026 / 10:14 PM

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली। शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा कहा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों के भीतर शुभमन गिल ने बल्ले से झमाझम रन बरसाए, तो टेस्ट टीम में जगह भी मिल गई। बहरहाल, अब शुभमन गिल ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो हर दूसरे दिन नहीं बनता है। मतलब कहा जा सकता है कि इस पंजाबी छोरे ने एक तरह से रिकॉर्डों की शुरुआत कर दी है। इसका अंत कहां होगा, यह तो भविष्य ही बताएगा।

इन दिनों शुभमन गिल का बल्ला देवधर ट्रॉफी में खूब बोल रहा है। दो दिन पहले ही शुभमन गिल ने इंडिया सी के लिए भारत ए के किलाफ बेहतरीन 143 रन की पारी खेली। देवधर ट्रॉफी के तहत ही सोमवार को ही भारत बी के खिलाफ हालांकि शुबमन गिल नही ही चले। वह इस बार एक रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने विराट कोहली के करीब दस साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपा नाम लिखवा लिया।

शुभमन गिल फाइनल में इंडिया सी की कप्तानी कर रहे हैं। और वह ऐसा करने वाले अभी तक के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले इस रिकॉर्ड पर विराट का नाम था, जब कोहली ने सा 2009-10 के सेशन में 21 साल क उम्र में उत्तर क्षेत्र की कप्तानी देवधर ट्रॉफी के फाइनल में की थी। अब शुभमन गिल ने सिर्फ 20 साल की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है। इस मामले में दिल्ली के ही उन्मुक्त चंद तीसरे नंबर पर हैं। उन्मुक्त ने 2015 में 22 साल की उम्र में देवधर ट्रॉफी में इंडिया बी की कमान संभाली थी।

Share With

मध्यप्रदेश