Sep 23 2026 / 10:24 PM

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र- मनरेगा मजदूरों के लिए कदम उठाने का किया आग्रह

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि 21 दिन के लॉकडाउन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मज़दूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है, इसलिए इन श्रमिकों को मनरेगा की 21 दिन की मजदूरी का अग्रिम भुगतान किया जाना चाहिए।

श्रीमती गांधी ने बुधवार को मोदी को लिखे पत्र में कहा कि यह कटाई का सीजन है लेकिन कोरोना वायरस (कोविड-19) को रोकने के लिए दूरी बनाए रखने के नियम कृषि मज़दूरों का बहुत संकट बढ़ दिया है। उनके समक्ष रोजगार का कोई विकल्प नहीं है, ऐसे में सबकी उम्मीद मनरेगा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण मजदूरों की दिक्कत को देखते हुए उन्हें 21 दिन की अग्रिम मज़दूरी का भगतान किया जाना चाहिए और बाद में जब मनरेगा खुलेगा उस दिहाड़ी में इसका समावेश किया जाय। श्रीमती गांधी ने कहा कि सरकार के इस कदम से देश के आठ करोड़ ग्रामीण कामगारों को फायदा होगा।

Share With

मध्यप्रदेश