मध्यप्रदेश के कर्मयोद्धाओं को मिलेगा गौरवशाली सम्मान
प्रदेश में मनेगा संस्कार, सेवा,समर्पण और सफलता का उत्सव
इंदौर। मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए Legend of Madhya Pradesh Award 2025 का आयोजन किया जा रहा है। दी नेशनल मिरर मीडिया समूह द्वारा प्रस्तुत इस भव्य समारोह में प्रदेश के प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन उन व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिन्होंने समाज, कला, व्यवसाय, और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान न केवल उनके कार्यों को सराहने का एक प्रयास है, बल्कि उनकी सफलता को प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करने की पहल भी है। इस आयोजन को लेकर प्रदेशभर में उत्साह देखा जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह समारोह इंदौर की 5 स्टार रेटिंग होटल में आयोजित होगा, जहां गणमान्य हस्तियां और समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

संघर्ष और सफलता की कहानी बनेगी प्रेरणा
सम्मानित व्यक्तित्वों की संघर्ष और सफलता की कहानियों को एक विशेष कॉफी टेबल बुक में प्रकाशित किया जाएगा, जिसे मंत्रालय, राजनीतिक क्षेत्र, कॉरपोरेट्स ऑफिस, सामाजिक संस्थाओं और लाइब्रेरी में वितरित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से इन प्रतिष्ठित हस्तियों की गौरवगाथा को व्यापक पहचान मिलेगी।
नामांकन प्रक्रिया जारी हो चुकी है। Legend of madhya pradesh award 2025 सम्मान समारोह में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति मोबा. नं.9926099180, 9826829180 पर अथवा ईमेल: thenationalmirror1@gmail.com संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान मात्र एक पुरस्कार नहीं, बल्कि विजेताओं की उपलब्धियों की अमर धरोहर होगा।
