Nov 25 2026 / 6:38 PM

महापौर जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने निराकरण के लिये भेजा

देवास। नगर निगम मे प्रति बुधवार को होने वाली महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत बुधवार 9 अप्रेल को महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रवास पर होने के कारण जनसुनवाई निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के द्वारा निगम बैठक हाल मे की गई। नागरिकों द्वारा उपायुक्त को अम्बेडकर भवन के जीर्णोद्वार करने, मधुबन कालोनी मे अवैध निर्माण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन मिलने, निगम सीमा क्षेत्र के आवारा कुत्तों पर कार्यवाही करने आदि के आवेदन दिये गये।

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त द्वारा 18 खाद्य एवं अखाद्य लायसेंसों को वितरण भी व्यवसाईयों को किया गया। इस अवसर पर निगम लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, मुन्ना कुरेशी, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, उमेश चतुर्वेदी, विशाल जगताप, प्रहलाद चौहान, ब्रज मोहन सराठे, गणेश नामदेव, संजय पाठक, दिपीका मजूमदार, मुकेश सोलंकी आदि सहित नागरिकगण व व्यवसाई उपस्थित रहे।

Share With

मध्यप्रदेश