इन हाथों ने सिर्फ हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले: सहवाग
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने मंगलवार को एक करारा ट्वीट किया। जिसमें वह सनी देओल का फेमस डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच ‘वीरू’ से मशहूर सहवाग ने ‘जिद्दी’ फिल्म का डायलॉग लिखा और अपना एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें वह हाथ में बैट लिए डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने साथ ही लिखा कि लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठने से किसी का टैलेंट कम नहीं होने वाला है। सहवाग ने लिखा, ‘इन हाथों ने सिर्फ हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले। आपका टैलेंट कहीं कम नहीं होगा, इसलिए प्लीज घर पर रहें सुरक्षित रहें।
गौरतलब है वीरू ने सोमवार को ही एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कोरोना वायरस से बचने के तमाम उपाय बता रहा था। इस वीडियो में बच्चे ने लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की थी। वीडियो को पोस्ट करते हुए इस वीडियो को वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।
