Jun 03 2026 / 8:50 PM

आज है महाष्टमी, ऐसे करें महागौरी की पूजा

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन को महाष्टमी कहा जाता है। इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है। महागौरी मां दुर्गा का आठंवा रूप हैं। महागौरी की चार भुजाएं हैं। इनका वाहन वृषभ है। इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है। मां का ये रूप बहुत ही सरस और मोहक है। महागौरी की पूजा बहुत मानक है। मां गौरी के बारे में कहा जाता है कि आज के दिन अगर दिल से मां को पुकारा जाता है तो तुरंत अपने भक्त की पीड़ा दूर करती हैं।

भगवान गणेश की पूजा
महागौरी की पूजा को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जाता है, मां गौरी भगवान गणेश की मां और शिव की पत्नी हैं जैसा कि सब जानते हैं कोई भी पूजा करने से पहले हमेशा भगवान गणेश की पूजा होती है इसीलिए महागौरी की पूजा आरंभ करने से पहले गजानन गणेश की पूजा करें औऱ वैसे भी गणेश जी मां पार्वती के प्रिय पुत्र हैं।

लड्डू का चढ़ावा
मां गौरी को प्रिय हैं गणेश जी और गणेश जी को लड्डू काफी प्रिय है इसलिए आप आज मां गौरी को लड्डू का चढ़ावा चढ़ाएं।

कपूर से करें पूजा
पैसा ज्यादा खर्चा हो रहा है तो उसे बचाने के लिए आप मां गौरी की पूजा कपूर जला कर करें और उसमें रोली डाल दें जो राख मिले उसे अपने रूमाल में बांध लें और पर्स में रख लें, पैसे खर्च नहीं होंगे।

सुपारी और तांबे का सिक्का
हाथ में एक सुपारी और तांबे का सिक्का लेकर मां गौरी का ध्यान करें और उसके बाद दोनों को पर्स में रख लें, पैसे ही बरसेंगे।

लाल रूमाल
गौरी मंदिर में मां को सुगन्धित धूप अगरबत्ती अर्पित कर दें। अपने पर्स में लाल रूमाल रखें, लेकिन पहले इस रूमाल को मां को अर्पित करें।

Share With

मध्यप्रदेश