Sep 23 2026 / 10:21 PM

वाराणसी: पीएम मोदी ने पं दीनदयाल की 63 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंच गए हैं। दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी शैव समुदाय से जुड़े जंगमवाड़ी मठ पहुंचे। यहां पर उन्होंने कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आए लोगों और संतों को संबोधित करते हुए तमिल, मराठी, कन्नड़ और हिंदी में अपनी बात रखी। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने को कहा कि वे अपने आचरण और विचार से राष्ट्र निर्माण का काम करेंगे। पीएम मोदी ने शैव समुदाय और सतों की भी जमकर तारीफ की।

इसके बाद वह चंदौली के पड़ाव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। जनसंघ के संस्थापकों में से एक रहे दीन दयाल उपाध्याय की याद में दीन दयाल उपवन बनाया गया है। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने को कहा कि वे अपने आचरण और विचार से राष्ट्र निर्माण का काम करेंगे। पीएम मोदी ने शैव समुदाय और संतों की भी जमकर तारीफ की।

अपने इस दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी कई विकास योजनाओं, अस्पतालों और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। देश की तीसरी कॉर्पोरेट ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस को झंडी दिखाने के साथ ही नरेंद्र मोदी लगभग 1200 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। आपको बता दें कि पिछले छह सालों में यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22वां वाराणसी दौरा है।

Share With

मध्यप्रदेश