बेरागढा मे ग्रामीणों को मिलेगी नल जल की सुविधा
विधायक कन्नोजे ने किया भूमिपूजन
कांटाफोड – समीपस्थ ग्राम बेरागढा मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत नवीन नल जल योजना मे टंकी निर्माण तथा पाईप लाईन हेतु लगभग 83 लाख रूपये की योजना का क्षेत्रीय विधायक पहाडसिंह कन्नौजे ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कन्नौजे ने कहा की नल जल योजना से गांव के प्रत्येक घर पानी पहुंचाने की पहल भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अनूठी पहल है। इस योजना के माध्यम से गांव के हर घर मे पानी पहुंचेगा। भाजपा सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। आप हम सभी मिलकर योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम करे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल जनपद अध्यक्ष रेवाराम सारण जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा सरपंच ताराबाई रणछोड़ किराडे विधायक प्रतिनिधि मनीष शर्मा नगर अध्यक्ष सुशील पसारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज टुटेजा लखन यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पवन यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सर्वप्रथम सरस्वती पूजन कर गेती चलाकर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रणछोड़ किराडे ओमप्रकाश जायसवाल देवराम यादव थाना प्रभारी के एस परस्ते विद्युत वितरण केंद्र प्रभारी डीएस परिहार आसपास की पंचायतों के सरपंच राजस्व वन विभाग पुलिस विभाग पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
