Oct 22 2026 / 9:51 PM

पानी संकट: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के लोगों से की पानी बचाने की अपील

इंदौर। इंदौर में मानसून की विदाई के 14 दिन बाद ही आने वाली गर्मियों में पानी की कमी को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। आने वाली गर्मी में पानी का संकट बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोगों से अभी से पानी बचाने की आदत डालने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने घर में RO से निकलने वाले वेस्टेज पानी को जमा कर दोबारा इस्तेमाल करने का तरीका बताया।

विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार मालवा-निमाड़ में करीब 21 से 22 इंच बारिश हुई है। दिवाली तक एक-दो इंच और बारिश होने की संभावना भी कम है। ऐसे में इसी पानी से आने वाली गर्मी तक काम चलाना होगा। कम बारिश का असर नर्मदा नदी के जलस्तर, तालाबों में पानी और जमीन के भीतर के जलस्तर पर भी पड़ सकता है।

मंत्री ने अपने घर का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके यहां दो RO हैं। परिवार में करीब 25 से 30 लोग हैं और रोजाना 300 से 400 लोग मिलने आते हैं। RO से एक गिलास पीने योग्य पानी तैयार होने पर करीब दो गिलास पानी वेस्टेज के रूप में निकलता है। आमतौर पर यह पानी वॉश बेसिन में बह जाता है।

Share With

मध्यप्रदेश