जरूरतमंद और वंचितों के लिए वार्ड क्र.13 में पार्षद श्री पराग जयसिंह कौशल ने किया मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य को पूरा करने के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी इन्दौर महानगर विधानसभा-1 सम्राट अशोक मंडल वार्ड क्रमांक “13” में मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर क्षेत्रीय पार्षद श्री पराग जयसिंह कौशल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

यह जनसेवा का महा अभियान: श्री पंवार
क्षेत्रीय भाजपा नेता श्री गोविन्द सिंह पंवार ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, पी.एम. स्ट्रीट वेंडर्स, राष्ट्रीय विधवा पेंशन, राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति और लाड़ली लक्ष्मी में स्वीकृति जारी करना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता, प्रधानमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता ऋण, छह वर्ष से अधिक आयु के बहुविकलांग और मानसिक रूप से अविकसित नि:शक्तजन के लिए सहायता अनुदान, राष्ट्रीय परिवार सहायता, किसान क्रेडिट कार्ड और मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, नामांतरण प्रकरणों का निराकरण, बँटवारा प्रकरणों का निराकरण, नि:शुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, अटल पेंशन, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, नि:शक्त छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा में दी जाने वाली फीस, निर्वाह भत्ता, परिवहन भत्ता योजना, जाति प्रमाण-पत्र, नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, सीमांकन, मछुआ क्रेडिट कार्ड, दिव्यांग छात्रवृत्ति, नक्शा शुद्धिकरण और आहार अनुदान योजना के साथ ही केंद्र शासन एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाओं में आवेदन और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए : पार्षद श्री कौशल

वार्ड क्र.13 पार्षद श्री पराग कौशल कहते हैं की इस अभियान को लेकर हमारा लक्ष्य लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाकर उन्हें आनंद और संतुष्टि की अनुभूति करवाना है। इसे जनकल्याण का सबसे बड़ा अभियान बनाना है। वार्ड 13 की जनता को अभियान की गतिविधियों से जोड़ना हमारा कर्तव्य है। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए।
महा अभियान में पात्र हितग्राही को तेजी से मिल रही स्वीकृति : श्री बाजपेई

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेन्द्र बाजपेई ने कहा कि, मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में अगर पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित है, तो उसे तेजी से स्वीकृति दी जा रही है। भाजपा सरकार का उद्देश्य है की कोई शेष न रहने पाए सब को लाभ मिले! यह जनसेवा का महा अभियान BJP की सरकार की ओर से शुरू किया गया है। शिविर में आमजन को यह मार्गदर्शन भी दिया गया कि वे किस तरह योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जन कल्याणकारी योजनाओं के फार्म पार्षद कार्यालय पर संपादित किए गए: श्री गुप्ता
मंडल मिडिया प्रभारी श्री अशोक गुप्ता ने जानकारी दी की शिविर में सुरेन्द्र वाजपेयी,गोविंद सिंह पंवार,सुनीता गुरुंग,अन्ना सिंगारे, रवि यादव, राजकुमार बिल्लोरे, संतोष यादव एवं भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केंद्र एवं प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं के फार्म पार्षद कार्यालय पर संपादित किए गए।
