Oct 29 2026 / 8:54 AM

‘इंडिया’ गठबंधन में 13 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी का हुआ गठन, इन नेताओं को मिली जगह

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। गठबंधन की बैठक में आज बड़ा फैसला लिया गया। 13 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, तेजस्वी, संजय राउत, स्टालिन और ललन सिंह हैं। इसके अलावा महबूबा मुफ्ती, हेमंत सोरेन, अनिभेष बनर्जी, राघव चड्ढा का भी नाम है।

बैठक के दूसरे दिन यानी आज गठबंधन का लोगो लॉन्च किया जाना था। लेकिन इस बीच खबर सामने आई है कि अभी गठबंधन लोगों पर विपक्षी दलों में आम सहमति नहीं बन पाई है। इसीलिए इस बैठक में लोगो लॉन्च नहीं किया जाएगा। गठबंधन की अगली बैठक में इसे लॉन्च किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक विपक्षी महागठबंधन के लिए 6 लोगो फाइनल किया गया था। जिसमें एक पर कुछ दल सहमत भी हो गए थे। लेकिन कुछ नेताओं ने लोगो में बदलाव का सुझाव दिया। जिसके बाद लोगो की लॉन्चिंग को टाल दिया गया। अब इसके अगली मीटिंग में लॉन्च होने की संभावना है।

गठबंधन की बैठक के पहले दिन शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एजेंडा रखा। बैठक के दौरान तय किया गया कि एक कोऑर्डिशेन कमेटी बनेगी। इसके साथ मुद्दों और कार्यक्रमों को तय करने के लिए एक प्लानिंग कमेटी बनाई जाएगी। सोशल मीडिया के लिए भी एक कमेटी का गठन होगा। इसके साथ ही मीटिंग में ये भी तय हुआ कि चुनावी रैलियों के लिए भी अलग से एक कमेटी गठित की जाएगी।

मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में चल रही इंडिया गठबंधन की बैठक में 28 दलों के 63 नेता हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले बेंगलुरु में हुई बैठक में 26 विपक्षी पार्टियां शामिल हुई थीं। मुंबई की बैठक में दो नई पार्टियों की गठबंधन में एंट्री हुई है, जिसमें पीसेंट एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र की एमपीपी पार्टी शामिल हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए बने इंडिया गठबंधन की यह तीसरी बैठक है। इससे पहले बेंगलुरु और पटना में गठबंधन की मीटिंग हो चुकी है।

Share With

मध्यप्रदेश