कोरोना से जंग: दिल्ली में 20 इलाके पूरी तरह सील, जरूरी सामानों की होगी होम डिलीवरी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने 20 इलाके पूरी तरह सील कर दिए है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार शाम को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और शीर्ष अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला किया।
दिल्ली में बुधवार रात तक कुल 669 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बुधवार को जो 93 नए मामले आए, वे सभी निजामुद्दीन मरकज के हैं। दिल्ली में कोरोना से अबतक 9 लोगों की जान गई है। कोरोना वायरस के 20 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। यहां लोगों का घर से निकलना बंद किया गया है। जरूरी सामानों की होम डिलीवरी होगी।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को बताया कि सदर इलाकों में कोरोना वायरस के कुछ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इसलिए उस इलाके को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुल 20 हॉटस्पॉट इलाकों को चिन्हित किया गया है। इन्हें पूरी तरह सील कर दिया गया है। इन इलाकों में किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं है।
ये हैं 20 हॉटस्पॉट्स
-गांधी पार्क, मालवीय नगर की पूरी प्रभावित रोड
-गली नंबर 6, L 1 संगम विहार
-शाहजहानांबाद सोसायटी, प्लॉट नंबर 1, सेक्टर 11, द्वारका
-दिनपुर गांव
-मरकज मस्जिद और निजामुददीन बस्ती
-निजामुद्दीन वेस्ट (G और D ब्लॉक)
-बी ब्लॉक, जहांगीरपुरी
-गली नंबर 5, A ब्लॉक (हाउस नंबर A-176 से A-189 तक), वेस्ट विनोद नगर 9)
-मयूरध्वज अपार्टमेंट्स, आइपी एक्सटेंशन, पटपड़गंज
-गली नंबर 9, पांडव नगर
-गली नंबर 4, हाउस नंबर J-3/115 से J-3/108, कृष्ण कुंज एक्सटेंशन
-गली नंबर 4, हाउस नंबर J-3/101 से J-3/107, कृष्ण कुंज एक्सटेंशन
-हाउस नंबर 141 से 180 तक, गली नंबर 14, कल्याण पुरी
-मंसरा अपार्टमेंट, वसुंधरा एंक्लेव
-खीचड़पुर की तीन गलियां
-वर्द्धमान अपार्टमेंट्स, मयूर विहार
-J, K, L और H पॉकेट्स, दिलशाद गार्डन
-G, H और J ब्लॉक, ओल्ड सीमापुरी
-F-70 से 90 ब्लॉक, दिलशाद कॉलोनी
-प्रताप खंड, झिलमिल कॉलोनी
