Oct 29 2026 / 5:49 AM

मतगणना की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये 24 अधिकारियों को बनाया गया नोडल अधिकारी

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किये आदेश

इंदौर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत इंदौर जिले की समस्त 9 विधानसभाओं की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से नेहरू स्टेडियम में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने मतगणना सुचारू एवं सुव्यवस्थित संपादित करने के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है। सभी अधिकारी अपने सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन समय अवधि में करेंगे।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा जारी आदेशानुसार उक्त व्यवस्थाओं के लिये जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, श्रीमती सपना लोवंशी, श्री राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, सुश्री निशा डामोर, श्री रोशन राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईडीए श्री आर.पी. अहिरवार, अपर आयुक्त नगर निगम श्री अभिलाष मिश्रा को समन्वय कर्ता अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मेन पावर प्रबंधन का कार्य वरिष्ठ जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी श्री माधव बैंडे को दिया गया है। इसी तरह वीडियोग्राफी, सीसीटीवी प्रबंधन का कार्य अनुविभागीय अधिकारी हातोद श्री अजय भूषण शुक्ला को दिया है। चिकित्सा प्रबंधन का कार्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, प्रशिक्षण प्रबंधन का कार्य भू-अर्जन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण श्री सुदीप मीणा, भोजन एवं स्वल्पाहार प्रबंधन का कार्य जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री मोहनलाल मारू, सुरक्षा प्रबंधन का कार्य अनुविभागीय अधिकारी हातोद श्री अजय भूषण शुक्ला, तकनीकी एवं इंटरनेट संसाधन व्यवस्था, संकेतक/ सूचना बोर्ड/ गणना हॉल ब्लेक बोर्ड व्यवस्था का कार्य संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश मोहन त्रिपाठी, मतगणना स्टेशनरी, सामग्री एवं सीलिंग सामग्री तथा सीलिंग प्रबंधन व्यवस्था का कार्य का कार्य प्रभारी डिप्टी कलेक्टर इंदौर श्री चंद्रसिंह धारवे को दिया गया है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया वर्मा को डाक मत पत्र ईटीपीबीएस व्यवस्था का कार्य दिया गया है।

इसी तरह प्रेक्षक प्रबंधन व्यवस्था सहायक आयुक्त आबकारी श्री मनीष खरे, विद्युत व्यवस्था प्रबंधन कार्यपालक यंत्री लोक निर्माण विभाग ईएण्डएम श्री वी.के. जैन, टेंट, माइक, साउंड एवं आवश्यक संसाधन सुविधा व्यवस्था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री मनोज सक्सेना, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था अपर आयुक्त नगर निगम श्री मनोज चौरसिया, यातायात, परिवहन एवं पार्किंग व्यवस्था संयुक्त कलेक्टर श्री विजय मंडलोई, आईटी संचार व्यवस्था सूचना अधिकारी श्रीमती प्रीति कोठारी, उद्घोषणा व्यवस्था प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा कनेश, परिचय पत्र/प्रवेश पत्र व्यवस्था परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री प्रवीण उपाध्याय, विधानसभावार मतगणना व्यवस्था संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को दी गई है। स्ट्रांग रूम संबंधी व्यवस्था वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती मोनिका सोनी देखेंगी। मानदेय वितरण का कार्य भी श्रीमती मोनिका सोनी को दिया गया है। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधि वर्मा को मतगणना के पश्चात ईव्हीएम प्रबंधन तथा उन्हें वेयरहाउस में पहुंचाने और व्यवस्थित रूप से रखवाने का कार्य दिया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश