Oct 29 2026 / 5:05 AM

सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान- दिहाड़ी मजदूरों को दिए जाएंगे 5 हजार रुपए

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। कोरोना के खिलाफ सीएम केजरीवाल ने जंग लड़ने के लिए लोगों को घरों से निकलने से मना किया था। ऐसे में तिहाड़ी मजदूरों को नुकसान न हो इसके लिए सरकार ने उनको बड़ी राहत देते हुए उनके रोजी रोटी के संकट को दूर कर दिया। सीएम केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि हमने दिहाड़ी मजदूरों को 5000 रुपये देने का फैसला किया है क्योंकि उनकी आजीविका प्रभावित हुई है। हम शहर में रैन बसेरों की संख्या भी बढ़ा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बीते 40 घंटों में कोरोना वायरस का एक भी नया केस सामने नहीं आया है। 30 मरीजों में से कुछ मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। अब केवल 23 कोरोना पेशेंट दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छी खबर है, लेकिन अभी हमें खुश नहीं होना चाहिए, क्योंकि लड़ाई अभी बाकी है। संख्या कभी भी बढ़ सकती है, इसलिए हमें अलर्ट रहना होगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, आज मैंने 5 बड़े डॉक्टरों की एक टीम बनाई है वो मुझे 24 घंटों में पूरी योजना बनाकर देंगे कि अगर दिल्ली स्टेज 3 में जाती है तो क्या हम उसके लिए तैयार हैं? हमें उसके लिए क्या-क्या करने की जरूरत है।

लॉकडाउन की वजह से गरीबों के हालत खराब
इसपर अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में कई दैनिक मजदूरी कमाने वाले हैं जो किराए के घरों में रहते हैं। यदि कुछ किराएदार अपने मकान मालिकों को किराए का भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं, तो उन्हें 2-3 महीने के लिए कुछ रियायत दी जा सकती है।

सेवा में लगे लोगों के साथ अच्छा बर्ताव किया जाए
इसके साथ ही केजरीवाल कहा कि मुझे ये सुनने को मिला है कि मकान मालिक ने नर्स को ये कहकर निकाल दिया कि ये तो सारा दिन कोरोना के मरीज़ों में घूमती है इसको मैं नहीं रखूंगा। कहीं पता चला एयर होस्टेस, पॉयलट को कॉलोनी में नहीं घूसने दे रहे। इस तरह का भेदभाव उनके साथ सही नहीं है। हमें अपने सोच में बदलाव करना होगा।

Share With

मध्यप्रदेश