दिल्ली: मस्जिदों से निकाले गए तबलीगी जमात के 102 लोगों में 52 कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से धार्मिक कार्यक्रम कर देश के तमाम हिस्सों में जाकर तबलीगी जमात के हजारों सदस्यों ने बहुत ही तेजी के साथ देशभर में पहले तो कोरोनावायरस फैलाया और अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की कई बार दी गई चेतावनी और समझाइश को धता बताते हुए तबलीगी जमात के कई लोग अभी यहां की कई मस्जिदों एवं अन्य जगहों पर छिपे हुए हैं जिनकी तलाश अब तेजी के साथ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार तलाश के दौरान तलाश के दौरान हाल ही में दिल्ली के सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ इलाके चांदनी चौक के चांदनी महल इलाके स्थित लगभग 13 मस्जिदों में छुपे तबलीगी जमात के लगभग 102 सदस्यों को पुलिस के साथ मेडिकल टीमों ने बाहर निकाला था जिनकी जांच करवाई गई, जिनमें से तबलीगी जमात के 52 सदस्य के कोरो ना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से दिल्ली में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही यहां को रोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी एक साथ भारी इजाफा हुआ है।
