Oct 29 2026 / 3:05 AM

महाराष्ट्र: जुमे की नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए 70 लोग, पुलिस ने लिया हिरासत में

सोलापुर। कोरोना के चलते लगे लॉक डाउन की एक बार फिर धज्जिया उड़ाई गई। महाराष्ट्र में स्थित सोलापुर में नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए 70 से अधिक लोग। मिली जानकारी के अनुसार भवानी पेठ में चिराग अली मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए 70 से जयदा लोग इकट्ठा हुए थे।

पुलिस ने इन सभी को लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में इकट्ठा हुए लोगो को हिरासत में लिया। बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज का मामला सामने आने के बाद केंद्र समेत सभी राज्य सरकारों ने इतनी भीड़ में लोगों के इकट्ठा होने पर सख्त पाबंदी लगा दी है।

इस घटनाक्रम पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने मस्जिद से जुड़े लोगों से अपील की थी कि वह लोगों को इकठ्ठा न होने दें, क्योंकि कोरोना का प्रसार बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। बावजूद इसके लोग इकट्ठा हुए थे। हमने हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

इसके साथ ही राज्य के धुले में नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए 36 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी लोग ख्वाजाजी छडी मस्जिद इलाके में इकट्ठा हुए थे। धुले की आज़ाद नगर पुलिस ने कार्रवाई की और मामला दर्ज किया गया।

Share With

मध्यप्रदेश