Oct 28 2026 / 8:52 AM

मध्य प्रदेश: मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

ग्वालियर। कोरोना से लड़ रहे मध्य प्रदेश में भयावह घटना घटी है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण आग लगने की भयानक घटना सामने आई है। यहां के इंदरगंज इलाके में सोमवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों समेत 4 महिलाओं की मौत हो गई है।

आग के लपटे इतनी तेज है कि अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं। हादसा इंदरगंज चौराहे पर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। घर में 25 से ज्यादा लोग रहते हैं।

सुबह के वक्त सभी परिवार वाले घर पर ही थे इसी दौरान नीचे स्थित दुकान में संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। दुकान बंद होने से कुछ देर तक तो पता ही नहीं चला, जब दकान से धुआं और लपटें उठना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। दुकान के अंदर के हिस्से में थिनर का गोदाम है।

अत्यंत ज्वलनशील होने से थिनर ने तेजी से आग पकड़ी और देखते ही देखते दुकान से लेकर घर तक आग की लपटे भड़क उठीं। घटना की खबर पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। इंदरगंज थाना पुलिस घटना स्थल से कुछ ही कदम की दूरी पर है, सो पुलिस तत्काल मौके पर आ गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग बुरी तरह फैल चुकी थी और चारों तरफ धुआं फैल चुका था।

घर वालों को निकलने का मौका नहीं मिला और दम घुटने से तथा जलकर उनकी मौत हो गई खबर लिखे जाने तक सात लोगों के शव निकाले जा चुके थे। मृतकों में तीन बच्चियां बताई गई हैं। इनके नाम अभि व शुभि व एक अन्य है। जबकि चार महिलाएं हैं जिनकी नाम शकुंतला व आरती बताए जा रहे हैं। दो पुरुषों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश