Oct 28 2026 / 7:01 AM

पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर गृह मंत्री ने किया नमन

दिलायी आतंकवाद और हिंसा के विरूद्ध शपथ

रायपुर। देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई को आज आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज सवेरे 11 बजे अपने रायपुर निवास कार्यालय में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया और अपने निवास कार्यालय के अधिकारियो-कर्मचारियों को आतंकवाद एवं हिंसा के विरूद्ध शपथ दिलायी।

उन्होंने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने, सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, सामाजिक सदभाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहंुचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलायी।

Share With

मध्यप्रदेश