Oct 28 2026 / 7:01 AM

पूर्ण लॉकडाउन के कारण शनिवार 23 मई को छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित

राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण एवं महामारी के विस्तार को रोकने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में मई माह के हर शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के परिपालन में राज्य शासन ने मई माह के चतुर्थ शनिवार 23 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश