Apr 19 2026 / 2:26 AM

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 4 आतंकवादी गिरफ्तार

बडगाम। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इंडियन आर्मी की 53-आरआर और बडगाम पुलिस के संयुक्त अभियान में लश्कर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। सुरक्षाबलों ने लश्कर मिलिटैंट असोसिएट वसीम गनी को तीन अन्य आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को बडगाम जिले के बीरवा इलाके में स्थानीय पुलिस और भारतीय सेना के संयुक्त अभियान में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन के जरिए चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

इसमें एक लश्कर-ए- तैयबा का मिलिटैंट असोसिएट वसीम गनी भी शामिल है। इससे पहले, सुरक्षा बलों ने 16 मई को बड़गाम के अरिजल खानसैब में एक सुरंग का पता लगाया था और लश्कर-ए-तैयबा की मदद करने वाले जहूर वानी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था.

Share With

मध्यप्रदेश