मारुति प्लांट का कर्मचारी मिला कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली। कार निर्माता मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट में एक कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाया गया। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए एक बयान में कहा कि कर्मचारी ने शुक्रवार को सकारात्मक परीक्षण किया गया था।
सभी कर्मचारी जो संक्रमित कर्मचारी के संभवत: संपर्क में आ सकते थे, उन्हें घर में क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी गई है। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को सकारात्मक परीक्षण करने वाले कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उसकी हालत स्थिर है।
श्रमिक 15 मई को काम पर आखिरी बार आया था। इसके बाद उसका घर कोरोना वायरस वाले कंटेनमेंट जोन (नियंत्रण क्षेत्र) में शामिल हो गया था। मारुति ने पिछले सप्ताह मानेसर संयंत्र में उत्पादन फिर से शुरू किया। भारत सरकार ने मार्च में कोरोना वायरस प्रकोप के बीच देशव्यापी तालाबंदी लागू कर दिया था। इसके बाद कार निर्माता ने प्लांट में कारों का निर्माण कार्य बंद कर दिया था।
