Oct 28 2026 / 6:04 AM

दिल्ली के तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक

नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में झुग्गी बस्तियों में देर रात भीषण आग लग गई। झुग्गियों के बीच एक के बाद एक सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस हादसे में 200 से ज्यादा झुग्गियां और गोदाम जलकर खाक हो गए। दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग बुझाने के दौरान दिल्ली साउथ ईस्ट के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया था कि हमें लगभग 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। 18-20 फायर टेंडर मौके पर हैं। दमकल की कार्रवाई जारी है। अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। बाद में दमकल को कई और गाड़ियां मंगानी पड़ी। इसके बाद आगू पर काबू पाया जा सका।

दक्षिणी दिल्ली जोन के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एसएस तुली ने कहा कि तुगलकाबाद गांव में बड़े पैमाने पर लगी आग को बुझाने के लिए करीब 30 फायर टेंडर इलाके में भेजे गए थे। फिलहाल आग अब काबू में है और दमकल के अधिकारी आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

आग की घटना को लेकर एसएस तुली ने कहा, करीब 30 फायर टेंडर घटनास्थल पर हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाई है। कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Share With

मध्यप्रदेश