Apr 18 2026 / 10:58 PM

अजीत जोगी के निधन पर मायावती ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस खबर पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अजीत जोगी लम्बे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे।

मायावती ने ट्वीट कर कहा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता व आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। वे काफी लम्बे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। कुदरत उनके परिवार व समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Share With

मध्यप्रदेश