Apr 18 2026 / 10:58 PM

भारत-चीन तनाव को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला- बताए आखिर हो क्या रहा है

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच तनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को उत्पन्न स्थिति के बारे में स्पष्ट करना चाहिए और देशवासियों को बताना चाहिए कि सीमा पर क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ‘चुप्पी’ से तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं। सरकार को पूरे देश को साफ-साफ बताना चाहिए कि आखिर हो क्या रहा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, चीन के साथ सीमा पर हालात को लेकर सरकार की चुप्पी से तरह-तरह की अटकलों और इस संकट काल में अनिश्चितता को बल मिल रहा है। भारत सरकार को साफ-साफ देश को बताना चाहिए कि असल में आखिर हो क्या रहा है।

दो दिन पहले ही कांग्रेस ने लद्दाख में हालात और चीन के साथ तनाव को ‘गंभीर राष्ट्रीय चिंता’ वाली बात करार दिया था। कांग्रेस ने सरकार से इस मुद्दे पर देश को विश्वास में लेने और लोगों की चिंताओं को दूर करने की अपील की थी।

Share With

मध्यप्रदेश