मध्यप्रदेश में 15 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
भोपाल। मध्यप्रदेश में लॉकडाउन 15 जून तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने आगे कहा, स्कूल 13 जून के बाद खोले जाएंगे. अभी तक स्कूलों का खुलना तय है, अंतिम फैसला तो कुछ दिनों के बाद ही लिया जाएगा कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 15 दिन के लिए बढ़ाया है। इस बीच राज्य में सागर जिला कोरोना का नया हॉट स्पॉट बनकर उभरा है।
शुक्रवार को यहां 24 नए कोरोना संक्रमित पाए गए थे। प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी को छोड़कर बाकी सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। राज्य के अन्य जिलों में शर्तों के साथ बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है।प्रदेश में खेल गतिविधियां भी एक जून से शुरू हो रही हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7645 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 192 नए मामले मिले हैं।
