Apr 18 2026 / 10:56 PM

मुख्यमंत्री श्री बघेल का छत्तीसगढ़ फुटकर व्यापारी महासंघ ने जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से 29 मई को यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ फुटकर व्यापारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। फुटकर व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने लॉकडाउन के तहत फुटकर सहित अन्य सभी व्यापारों के संचालन पर लगी रोक को शिथिल करते हुए पुनः आर्थिक गतिविधियां चालू करने का निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि इस फैसले से ठेले, गुमटी तथा अन्य फुटकर व्यापार चलाने वाले सभी व्यवसायियों में हर्ष है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि फिजिकल डिस्टेंसिंग और अन्य जरूरी सुरक्षात्मक उपायों के साथ ही व्यापार का संचालन किया जाए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फुटकर व्यापारी महासंघ से श्री दिलीप सिंह चौहान, श्री राजीव सोनी और श्री मोहम्मद जावेद उपस्थित थे।

Share With

मध्यप्रदेश