Apr 18 2026 / 9:35 PM

गर्भवती हथिनी की मौत पर केंद्र सख्त, केरल सरकार से मांगी डिटेल रिपोर्ट

नई दिल्ली। केरल के पलक्कड जिले के साइलेंट वैली फॉरेस्ट में एक गर्भवती हथिनी के मामले केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मामले में केरल सरकार से डिटेल रिपोर्ट मांगी है।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पलक्कड जिले के मन्नारकड़ वन मंडल में हथनी की मौत मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस को घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि वन्यजीव अपराध जांच दल को जांच के लिए घटनास्थल रवाना किया गया है। इस बीच केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि केन्द्र ने इस पर पूरी रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दक्षिण भारत के केरल जैसे शिक्षित राज्य में एक गर्भवती हथिनी मल्लपुरम की सड़कों पर खाने की तलाश में निकली। कुछ गांव वालों ने उसे अनानास दिया और उस गर्भवती हथिनी ने इंसानों पर भरोसा करके खा लिया। लेकिन वह जानती नहीं थी कि उसे पटाखों से भरा अनानास खिलाया जा रहा है। पटाखे उसके मुंह में फट गये और उसका मुंह और जीभ बुरी तरह चोटिल हो गईं।

Share With

मध्यप्रदेश