Jun 06 2026 / 8:09 AM

यूपी: मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास और कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज यूपी पुलिस की इमरजेंसी सर्विस के वॉट्सएप नंबर पर आने के बाद परिसर में भगदहाड मच गई है।

इस मैसेज में सीएम आवास के साथ ही यूपी के 50 अलग-अलग इलाकों में धमाके करने की धमकी दी गई है। इसमें यूपी की इमरजेंसी सर्विस 112 की इमारत भी शामिल है। मैसेज मिलने के साथ ही पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं और पूरे सूबे में सुरक्षा बड़ा दी गई है।

दरअसल ये धमकी कॉल सेंटर पर दी गई है। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल बम निरोधी दस्ते व डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की जा रही है।

हाल ही में यूपी पुलिस ने मुंबई के एक युवक को सीएम योगी को धमकी भेजने के मामले में गिरफ्तार भी किया था। जिसके बाद महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने सीएम को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कामरान को गिरतार किया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कामरान ने 22 मई को लखनऊ पुलिस मुख्यालय में काम करने वाली सोशल मीडिया हेल्प डेस्क पर फोन कर कहा था कि वह यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को बम धमाके में मार देगा। इस धमकी भरी कॉल को लेकर गोमती नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Share With

मध्यप्रदेश