पीएम मोदी ने सुशांत सिंह के निधन पर जताया दुख
नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की निधन पर दुख जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- युवा अभिनेता बहुत जल्दी चला गया, सुशांत के निधन से स्तब्ध हूं, सुशांत सिंह बेहतरीन अभिनेता थे, सुशांत ने कई लोगों को प्रेरित किया था, परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
बता दें कि मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।
