Apr 18 2026 / 5:03 PM

गलवान घाटी में हिंसक झड़प, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बड़ी बैठक

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच जारी तनाव के बीच लद्दाख में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच सोमवार रात हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर समेत दो जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक चीन के सैनिक लकड़ी में नुकीली चीज लगाकर भारतीय सैनिकों पर हमला किया।

भारतीय सेना ने भी अपने सैनिकों की शहादत का बदला ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक भारत की जवाबी कार्रवाई में चीन के भी पांच सैनिकों की मौत हो गई। जबकि 11 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बाद से सीमा पर विवाद काफी गहरा गया है।

इस घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। जानकारी के अनुसार यह बैठक सुबह 7:30 बजे से हो रही थी। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेना प्रमुख मौजूद रहे। इनके अलावा CDS जनरल बिपिन रावत और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बैठक में मौजूद थे।

चीन ने भारत पर लगाया आरोप
दूसरी तरफ चीन ने इस मामले में भारत पर झूठा आरोप लगाया है। चीनी विदेश मंत्रालय का आधिकारिक बयान जारी कर भारत पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया है। चीन का आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर क्रॉस करके चीनी सैनिकों पर हमला किया था। चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत ऐसी स्थिति में एकतरफा कार्रवाई ना करे।

Share With

मध्यप्रदेश