सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक या हत्या? पुलिस ने विकास मालू के फार्महाउस पर की छानबीन, कई लोगों से की पूछताछ

Satish Kaushik : की मुंबई फिल्म जगत की जानी मानी शख्सियत स्व. सतीश कौशिक मौत मामले में विकास मालू के फार्महाउस पर पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस रविवार को पहुंची उधर विकास मालू की पत्नि ने सनसनीखेज दावे किए हैं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
संवाददाता : प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर खुद को कुबेर समूह के निर्देशक की पत्नी बताने वाली महिला ने सनसनीखेज दावा किया है. महिला का दावा है कि उसके पति ने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये के लिए सतीश कौशिक की हत्या कर दी, जो उसने दुबई (Dubai) में निवेश के लिए उनसे लिया था. महिला ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) आयुक्त के कार्यालय में दर्ज शिकायत में यह दावा किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कौशिक पैसे वापस मांग रहा था, जिसे उसका पति चुकाना नहीं चाहता था. उसने आरोप लगाया कि कौशिक की कुछ दवाइयों से हत्या की गई थी, सारी प्लानिंग मेरे पति के द्वारा की गई है।
