Oct 26 2026 / 9:50 PM

मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया स्वर्ण जयंती महोत्सव

मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत बडवाह कृषि उपज मण्डी में कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी,कर्मचारी, किसान, व्यापारी, हम्माल और तुलावटियों का सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला थे।वही स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सर्वप्रथम मंडी के कर्मचारियों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया।विधायक ने सम्बोधन में कहा भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है।पहली बार किसी सरकार ने किसानों के हितों के लिए किसान सम्मान निधि योजना संचालित कर रही है,इसके साथ ही विभिन्न योजनाए किसान हित में चल रही है। विधायक ने कहा कि बडवाह की मण्डी को भी उत्कृष्ट मण्डी बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा।उन्होनो मण्डी सचिव को कहा कि आप किसानो और व्यापारियों की मीटिंग लेकर पूछे की यहा पर और कोन सी व्यवस्था होना चाहिए।इसके बाद में स्वयं किसानो-व्यापारियों के साथ बैठक लेकर इस सुझाव को कृषि मंत्री एवं सीएम साहब को भेजुगा।मंडी सचिव रचना टिकेकर ने स्वागत भाषण दिया| कार्यकम में भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर,नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश शाद,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर,जितेन्द्र सुराणा,रवि ऐरन,नरहरी दांगी,दीपक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे।कार्य्रकम का संचालन कृषि विस्तार अधिकारी बीएस सेंगर ने किया,आभार विमल शर्मा ने माना। इस दौरान मण्डी द्वरा किसानों को स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।कार्य्रकम के अंत में क्षेत्र के उत्कृष्ट फसल उत्पादक कृषक जगदीश मुकाती ग्राम किठुद,नरेंद्र यादव बलवाडा को भी सम्मानित किया गया।साथ ही तुलावती,हम्माल ,मण्डी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

Share With

मध्यप्रदेश