Oct 28 2026 / 7:02 PM

उपभोक्ता लोक अदालत 9 सितम्बर को आयोजित

इंदौर। मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग एवं प्रदेश के सभी जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष , न्यायमूर्ति श्री शान्तनु एस. केमकर के मार्गदर्शन में 9 सितम्बर 2023 को प्रदेश स्तर पर “उपभोक्ता लोक अदालत” आयोजित की जायेगी।

मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की रजिस्ट्रार श्रीमती अलका श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि राज्य आयोग एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता आयोगों में विचाराधीन बैंकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि, आटोमोबाईल्स, हाउसिंग, एयरलाईन्स, रेल्वे सहित विभिन्न सेवाओं और वस्तुओं से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही लोक अदालत के माध्यम से की जाएगी।

Share With

मध्यप्रदेश