Oct 28 2026 / 6:53 PM

हम सब मिलकर मनायें हर घर तिरंगा अभियान

75 वे अमृत महोत्सव को नागरिक हर घर तिरंगा झण्डा लगाकर मनावें-महापौर

देवास। देश की आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश मे हर घर तिरंगा महोत्सव मनाया जावेगा। हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत शहर का हर नागरिक अपने घर व प्रतिष्ठानो पर तिरंगा झण्डा अवश्य लगावे तथा 75 वे अमृत महोत्सव मे अपना महत्पूर्ण योगदान दें, उक्त अपील महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने नागरिको से करते हुए कहा की हमारे देश की आजादी को हम सब मिलकर अपने घरो व प्रतिष्ठानो पर तिरंगा झण्डा लगाकर आजादी के इस महोत्सव को एक त्यौहार के रूप मे मनावें। नागरिको के लिए तिरंगा झण्डा प्राप्त करने के लिए नगर निगम परिसर, विक्रमसभा भवन, सयाजी द्वार पर काउंटर लगाये गये है। जहॅा तिरंगा झण्डा 21 रूपये मे प्राप्त होगा।

Share With

मध्यप्रदेश