Oct 28 2026 / 9:17 PM

तीन कॉलोनियों को नियमित करने के संबंध में आपत्तियां आमंत्रित

इन्दौर। इंदौर की इलियास कॉलोनी, श्रीनाथ नगर तथा लेकपार्क कॉलोनियों को नियमित किये जाने की कार्यवाही चल रही है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी जूनी इंदौर द्वारा आपत्तियां आमंत्रित की गई है।

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर ने बताया कि इस संबंध में इच्छुक संस्थाएं/व्यक्ति आपत्ति होने पर आगामी 7 दिन के भीतर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जूनी इंदौर के कलेक्टर कार्यालय स्थित कक्ष क्रमांक 204 में स्थित न्यायालय में स्वंय अथवा अपने अभिभाषक के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इलियास कॉलोनी एबीसीडीई (लक्ष्मण नगर गृहनिर्माण सहकारी संस्था) ग्राम खजराना के सर्वे नंबर 336/1 कुल रकबा 2.205 हेक्टेयर, श्रीनाथ नगर (श्री सांईनाथ को आपरेटिव हाउसिंग सोसायटी) ग्राम पिपल्याहाना के सर्वे नंबर 316 पैकि 318/1, 318/2/1 कुल रकबा 2.356 हेक्टेयर तथा लेकपार्क कॉलोनी (ग्रीनपार्क गृह निर्माण सहकारी संस्था) ग्राम पिपलियाराव के सर्वे नंबर 8/4,9,10 कुल रकबा 1.90 एकड़ को नियमित करने की कार्यवाही प्रचलित है।

Share With

मध्यप्रदेश